30 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोनाली फोगाट मर्डर की सीबीआई सुलझाएगी गुत्थी, गोवा सरकार ने की सिफारिश

Array

बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी अब सीबीआई सुलझाएगी, हरियाणा सरकार ने परिवार के आग्रह के आधार पर गोवा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है जिसके बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश की.

गोवा के सीएम ने कहा कि हरियाणा के सीएम ने सिफारिश की थी और हमने सीबीआई जांच से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. सोनाली फोगाट की पिछले हफ्ते गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. शुरुआत में मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया. लेकिन शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद पुलिस ने ‘‘अप्राकृतिक मौत” के मामले में हत्या का आरोप जोड़ा था. दरअसल सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी. उन्हें गंभीर हालत में गोवा के एक अस्पताल ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

इस मामले में गोवा पुलिस ने अब तक कई गिरफ्तारियां की है. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार, सोनाली फोगाट हत्याकांड में कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) हरियाणा सरकार को सौंपेगी. गोवा सरकार ने 15 पन्नों की एक रिपोर्ट गोवा सरकार ने हरियाणा सरकार को दी है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से जांच जारी है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here