28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोनिया गांधी ने 14 जुलाई को बुलाई बैठक, लोकसभा के नेता बदलेगी कांग्रेस

Array

संसद के मानसून सत्र की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 14 जुलाई की कांग्रेस पार्लियामेंट कमेटी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है, जिसमें लोकसभा में नेता पद से अधीर रंजन चौधरी की छुट्टी हो सकती है और चीफ व्हिप पर भी कोई नया चेहरा लाया जा सकता है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सोनिया गांधी की बैठक में ही लोकसभा में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस में अब ‘वन मैन वन पोस्ट’ फॉर्मूले के साथ ही लोकसभास टीम में अन्य बदलाव होंगे। लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके बदले जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश भी केरल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। मुख्य सचेतक का भी नया चेहरा सामने आ सकता है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में नेता के तौर पर मनीष तिवारी और शशि थरूर के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों नेताओं का असंतुष्ट समूह ‘जी23’ का हिस्सा होना उनके खिलाफ जा सकता है। हालांकि हाल ही में पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला इस तरह के बदलाव की संभावना को खारिज कर चुके हैं। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण के चलते टल चुका है, लेकिन अब माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी जल्द ही चुनाव संभव है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है. संसद में मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होसकती है। कांग्रेस बढ़ती मंहगाई, कोरोना की दूसरी लहर और कोरोना रोधी टीकाकरण की सुस्त रफ्तार, किसान आंदोलन आदि मुद्दे जोर शोर से उठाने की तैयारी कर रही है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here