26 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

स्थिर रही पेट्रोल-डीजल की कीमत, 121 डॉलर प्रति बैरल के करीब कच्चा तेल

Array

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 121 डॉलर के करीब है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत अभी स्थिर है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 95.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके अलावा देश के अन्य शहरों नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल का 89.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 120.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है।, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 119.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here