31 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हमले का ताइवान को सताने लगा है डर…

अमरीकी संसद सभापति पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन ने क्षेत्र में सैन्य अभ्यास तेज़ कर दिया है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के कई युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों ने ताइवान स्ट्रेट में कई बार मीडियन लाइन को पार किया। मीडियन लाइन समुद्र के मध्य ताइवान द्वारा निर्धारित सीमा रेखा है। हालांकि चीन उसे नहीं मानता है।

ताइवान की सेना के मुताबिक, चीन हमले का अभ्यास कर रहा है और मौका देखकर हमला भी कर सकता है। ताइवान की सेनाएं भी हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने हमले से बचाव के सारे प्रबंध कर रखे हैं। नागरिकों को भी सतर्क कर दिया गया है। 
  
इसी बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्वी थिएटर कमांड ने कहा है कि ताइवान के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और पूर्व में समुद्र तथा आकाश में संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी है। अभ्यास में जमीन और समुद्र में हमले की क्षमता को परखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटिव्स की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के दौरे के कारण चीन, ताइवान की समुद्री सीमा में सैन्य अभ्यास कर रहा है। पीपुल्स  लिबरेशन आर्मी के युद्धपोत और लड़ाकू विमान ताइवान के क्षेत्र में जा रहे हैं जिससे वहां तनाव बढ़ रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here