28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हमास ने कहा नफ़ताली और नेतनयाहू में कोई अंतर नही

Array

फ़िलिस्तीनी के प्रतिरोध आन्दोलन हमास का मानना है कि इसरायली शासन के वर्तमान प्रधानमंत्री और इससे पहले वाले में कोई अंतर नहीं है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हमास के प्रवक्ता ने यह बात इस्राएली मंत्रीमण्डल की ओर से जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर नई इसरायली कालोनियों के निर्माण का प्रस्ताव पारित करने पर कही।

अब्दुल्ल लतीफ़ ने कहा कि बेनेत नफ़ताली भी अपने पूर्ववर्ती की ही भांति फ़िलिस्तीनियों की भूमि को अधिक से अधिक हथियाने के प्रयास में है। हमास के प्रवक्ता का कहना था कि इस्राईल की विस्तारवादी नीतियों के मुक़ाबले का उचित मार्ग, पूरे फ़िलिस्तीन में इन्तेफ़ाज़ा और प्रतिरोध को जारी रखना है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अब्दुल्लतीफ़ अलक़ानून ने ट्वीट किया कि जार्डन नदी के पश्चिमी तट में इसरायली मंत्रीमण्डल की ओर से 31 परियोजनाओं को स्वीकृति देना नफ़ताली मंत्रीमण्डल के अतिवादी होने को दर्शाता है। बुधवार को इसरायली मंत्रीमण्डल ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्रो में नई इसरायली कालोनियों के निर्माण के लिए दसियों परियोजनाओं की अपनी स्वीकृति दी थी।

इसपर जार्डन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़ैफ़ुल्लाह अलफ़ाएज़ ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि तेलअवीव की नई योजना, संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रस्तावों से विरोधाभास रखती है। इस्राईल को इस बारे में तुरन्त पुनर्विचार करना चाहिए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उनका कहना था कि फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में इस्राइली कालोनियों के निर्माण में विस्तार, फ़िलिस्तीनियों को अपनी मातृभूमि से पलायन के लिए विश्व करने के अर्थ में है। इससे पता चलता है कि कालोनियों का निर्माण पूरी तरह से ग़ैर क़ानूनी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here