25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हाईकोर्ट ने फिल्म आदिपरुष वाले मनोज मुंतशिर शुक्ला को भेजा नोटिस

Array

फिल्म आदिपरुष में अपने संवादों को लेकर विवादित बन चुके लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला अब बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उन्हें नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट में मनोज मुंतशिर शुक्ला के खिलाफ आदिपुरुष फिल्म विवाद को लेकर दो याचिका दायर की गई थीं. इन याचिकाओं पर हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंगलवार को सुनवाई की.

दायर याचिकाओं पर सुनवाई करने के पश्चात जस्टिस राजेश सिंह चौहान व जस्टिस श्री प्रकाश सिंह की अदालत ने फिल्म के डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर शुक्ला को पक्ष बनाने के लिए नोटिस जारी किया है. यह दोनों याचिका कुलदीप तिवारी व नवीन धवन द्वारा डाली गईं थी.

फिलहाल हाई कोर्ट ने इस मामले पर अगली सुनवाई बुधवार को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया हैं, साथ ही भारत सरकार व सेंसर बोर्ड से मामले में निर्देश प्राप्त कर, न्यायालय को अवगत कराने का आदेश डिप्टी सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडेय को दिया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here