30 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हाथरस कांड दोहराया गया बुलंदशहर में

Array

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हाथरस जैसी घटना सामने आयी है, यहाँ 16 साल की एक लड़की की गैंगरेप और हत्या के बाद परिवारवालों ने पुलिस पर जबरन और जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कराए जाने का आरोप लगाया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

परिवार का आरोप है कि वे इससे पहले कि अंतिम संस्कार की तैयारी कर पाते, पुलिस ने रात में जल्दबाजी में इसे पूरा करा दिया।

मामले को लेकर मंगलवार को काफी विरोध प्रदर्शन भी हुआ। वहीं, इस घटना ने 2020 की हाथरस की घटना की यादें भी ताजा कर दी हैं जब स्थानीय प्रशासन द्वारा 19 साल की दलित लड़की का आधी रात को अंतिम संस्कार करा दिया गया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार एक ग्रामीण ने बताया, ‘सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि घटना 21 जनवरी को हुई लेकिन पुलिस के डराने-धमकाने की वजह से परिवार चुप रहा। बात फैली और जब कुछ नेताओं ने ट्वीट किए, फिर पूरी बात सामने आ सकी।’ आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

लड़की के पिता ने कहा कि कुछ पुलिसवालों ने ‘हमें रात में अंतिम संस्कार के लिए बाध्य किया। हमें ठीक तरह से सभी रीति रिवाजों को करने का मौका भी नहीं मिला।’ मामले में आईपीसी और पॉस्को एक्ट के तहत एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here