28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

10 मई को कर्नाटक में चुनाव, 13 को नतीजे

Array

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 10 मई को कर्णाटक राज्य की सभी 224 सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव में धन बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए हम कर्नाटक में अपनी टीम को मजबूत कर रहे हैं। 2400 स्टेटिक सर्विलांस टीमें कड़ी निगरानी रखेंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कर्नाटक में पहली बार के मतदाताओं में 2018-19 से 9.17 लाख की वृद्धि हुई है। कर्नाटक में 100 साल की उम्र से ज्यादा के 16 हजार वोटर हैं। इन वोटरों के लिए भी घर से मतदान की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में कुल 5 करोड़, 21 लाख 73 हजार 579 वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 42 हजार से ज्यादा ट्रांसजेंडर्स हैं।
राजीव कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे चुनाव में मतदान कर सकेंगे। राजीव कुमार ने ये भी कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग अपने घरों से ही मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग ने इसके लिए व्यवस्था की है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव लड़ेंगे और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here