28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

12 साल की लड़की ने की थी 80 साल के भारतीय की हत्या!, लीसस्टर में मारपीट के बाद गई थी बुजुर्ग की जान

Array

ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड के लीसस्टर शहर के पास एक पार्क में 80 साल के भारतीय मूल के बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में 12 वर्षीय लड़की पर आरोप तय किए हैं। दरअसल, भीम सेन कोहली ब्राउनस्टोन टाउन के फ्रैंकलिन पार्क में अपने कुत्ते को टहला रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लीसस्टर शहर की पुलिस ने बताया कि नाबालिग होने के कारण लड़की का नाम उजागर नहीं किया जा सकता है। उसे लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में वह दूसरी आरोपी है। उस पर हत्या का आरोप है। इससे पहले घातल हमले के बाद 15 वर्षीय लड़का, जो उस समय 14 वर्ष का था, को गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी हत्या का आरोप लगाया गया है, वह अभी भी हिरासत में है।

पांच बच्चों को किया काबू
पुलिस ने हत्या की जांच शुरू करते हुए 12 से 14 साल के पांच बच्चों को गिरफ्तार किया था। परिवार ने कहा था कि दिल तोड़ने वाली घटना है। एक अच्छे इंसान को बुरी तरह से पीटा गया और उनकी जान चली गई। वह एक पति, पिता और दादा थे। वह एक बेटे, भाई और चाचा थे। वह अपने पोता-पोती के साथ समय बिताते थे। वह वाकई बहुत अच्छे इंसान थे, जिनका पूरा जीवन उनके परिवार के इर्दगिर्द था। 

गर्दन पर लगी थी चोट
पोस्टमार्टम में मौत का कारण गर्दन में चोट आना बताया था। लीसेस्टर पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारी एम्मा मैट्स ने कहा, ‘कोहली की मौत के आसपास की परिस्थितियां बेहद दुखद हैं और न केवल उनके परिवार व दोस्तों के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए परेशान करने वाली हैं।’

मामले में मृतक की बेटी ने बताया था, वह कुत्ते को टहलाने ले जा रहे थे। वह घर से थोड़ी ही दूर पर थे, तभी उनपर हमला हुआ। जिसके बाद पहले तो उन्होंने अपनी गर्दन में दर्द की शिकायत की। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here