28.4 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

19 गरबा पर पत्थर फेंकने वाले शरारती तत्व गिरफ्तार, ‘योगी वाली सजा’ दी मध्य प्रदेश सरकार ने

Array

मध्यप्रदेश के मंदसौर में शनिवार की रात कुछ युवकों ने गरबा पंडाल पर पथराव कर दिया था। युवकों ने गरबा आयोजकों पर धारदार हथियार से हमला भी किया था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि तीनों आरोपियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

रविवार रात मंदसौर के सीतामऊ थाने में हत्या के प्रयास और दंगा करने के आरोप में सुरजानी गांव के 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। ये लोग गरबा पंडाल पर पथराव किए थे। कई लोग घायल हो गए थे। साथ ही ये आरोपी गरबा के आयोजकों पर धारदार हथियार से हमला भी किए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि सलमान खान इलाके में ऐसे अपराध कई बार कर चुका है।

क्या है पूरा मामला
एसपी सुजानिया ने बताया कि सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजानी गांव में शनिवार की रात माता की पूजा करते हुए श्रद्धालु गरबा खेल रहे थे। अचानक सलमान खान वहां रखे मोटरसाइकिलों पर हमला करने लगा। आयोजकों में से एक शिवलाल पाटीदार ने विरोध किया और अपने पिता से इस बारे में शिकायत की। रविवार को सलमान अन्य लोगों के साथ गरबा स्थल पर पहुंचा और शिवलाल के साथ-साथ बाकि आयोजकों की पिटाई शुरू कर दी। सलमान ने एक वहां मौजूद महेश के सिर पर लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

कई महिलाएं घायल
पुलिस ने बताया कि आयोजकों पर हमला करने के बाद सलमान ने वहां मौजूद लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया। कई महिलाएं इस वजह से घायल हो गईं। मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित की । पुलिस ने बताया कि वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घायल आयोजकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मकान अवैध तरीके से बनाए गए थे। मकान के कागजात पुलिस को ठीक नहीं लगे। आरोपियों के मकान को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here