28 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

1993 बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड चढ़ा गुजरात ATS के हत्थे । —- रिपोर्ट – रवि जी. निगम / बीनू वर्गिस

सौ. सभी चित्र इत्यादि

मुंबई – वलसाड़ के समुद्री इलाके घरिया से मोहम्मद अहमद लंबू को किया गया गिरफ्तार, गुरूवार को अहमद लंबू को गुजरात ATS द्वारा किया गया गिरफ्तार, 1993 बम ब्लास्ट का है आरोपी और ये भी बताया जा रहा है कि ये मास्टर माइंड था, RDX लेंडिंग में थी इसकी मुख्य भूमिका, अहमद लंबू दाऊद के करीबी लोगों में से था, अहमद लंबू को पकड़ने के लिए सीबीआई ने लुक आउट और इंटरपोल नोटिस जारी की थी, अहमद लंबू पर साजिश, आर्म्स लेंडिंग जैसे गंभीर आरोप है, 1993 धमाकों के बाद देश छोड़कर भागने में सफल रहा था।  1993 मुंबई बम ब्लास्ट के एक आरोपी ने बताया था कि अहमद, मुसाफिर खान, फिरोज अब्दुल और राशिद खान के ‘अर्जुन गैंग’ का सदस्य था. लंबू के बारे में जानकारी देने वाले के लिए पांच लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था ।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/06/images-42.jpeg

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/06/images-43.jpeg

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/06/best-bakery-blast-1024×650-1.jpg

12 मार्च, 1993 को मुंबई में दो घंटे के भीतर 12 भीषण बम धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे, इन जगहों पर हुए थे सिलसिलेवार धमाके 1 – माहिम सेतु में मछुआरा कालोनी, 2 – झवेरी बाजार, 3 – प्लाजा सिनेमा, 4 – सेंचुरी बाज़ार, 5 – कथा बाज़ार, 6 – होटल सी रॉक, 7 – सहार हवाई अड्डा, 8 – एयर इंडिया बिल्डिंग, 9 – होटल जुहू सेंटूर, 10 – वर्ली, 11- मुंबई स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग, 12 – पासपोर्ट ऑफिस इत्यादि जगहों पर हुये थे घमााके । इसी के साथ धमाकों के बाद अहमद लंबू को भगाने में डोसा ने उसकी मदद की थी। जिसके बाद से ही अहमद लंबू की खोज की जा रही थी।

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/05/img_20180529_134443.jpg

Contact Now –

https://manvadhikarabhivyakti.com/wp-content/uploads/2018/05/img_20180528_164636.jpg

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »