28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

2 से 29वे नंबर पर पहुंचे अडानी अमीरों की सूची में

Array

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी समूह को अर्श से फर्श पर ला दिया है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं और गिरते ही जा रहे हैं। कुछ दिन पहले तक दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की संपत्ति भी हर दिन कम होती जा रही है। आलम यह है कि गौतम अडानी के लिए 24 जनवरी की तारीख किसी भयावह सपने सा बन गया है!

दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस दिन अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट रिलीज की थी। जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट हुई और शेयर बाजार में भी लगातार कोहराम मचा हुआ है। इसके बाद से ही गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लगातार नीचे होते जा रहे हैं। अब अडानी इस लिस्ट में लढ़ककर 29वें नंबर पर हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट गौतम अडानी के लिए अभिशाप साबित हो रहा है। उनका नेट वर्थ में लगातार कमी हो रही है। अडानी समूह के शेयरों में भी गिरावट जारी है और निवेशक चिंतित दिख रहे हैं। बता दें कि एक समय उनकी नेट वर्थ 150 अरब डॉलर के करीब थी और वह दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए थे। एशिया के वह पहले शख्स थे, जिसने यह मुकाम हासिल किया था। पर अब अडानी की दौलत लगातार कम हो रही है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अडानी की नेट वर्थ फिलहाल 42.7 अरब डॉलर है और इस लिस्ट में वो 29वें नंबर पर हैं। बुधवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट हुई थी और गौतम अडानी की नेट वर्थ में 3.39 अरब डॉलर की कमी हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 22 फरवरी 2023 को लुढ़क गए थे। अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस रिपोर्ट के कारण अडानी समूह को कई डील से भी हाथ धोना पड़ा है। 24 जनवरी के बाद से समूह को लगातार झटके लग रहे हैं। शेयर बाजार से लेकर नई डील पर भी तलवार लटकने लगी है। उत्तर प्रदेश में जहां बिजली मीटर से जुड़ी एक डील रद्द हो गई, वहीं डीबी पावर-पीटीसी इंडिया के साथ डील भी अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाई। अब ओरियंट सीमेंट ने भी अडानी ग्रुप के साथ होने वाली डील को ना करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीके बिड़ला ग्रुप की ओरियंट सीमेंट ने अडानी पाॉवर महाराष्ट्र के साथ अपना करार खत्म कर दिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here