34 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

24 घंटों में कोरोना से मौतों में आया बड़ा उछाल, 703 लोगों ने गंवाई जान

Array

पिछले 24 घंटों में शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोविड-19 के 3,47,254 नए केस दर्ज किए गए. वहीं, एक दिन में 703 मरीजों की संक्रमण की वजह से जान गई है। देश में आज कल से 29,722 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले आए थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

देश में अब तक कुल 4,88,396 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है। नए मामलों में तेजी से सक्रिय मामले में भी उछाल देखा जा रहा है और यह आंकड़ा बढ़कर 20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बीच, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले में भी वृध्दि हुई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारत में कोरोना के एक्टिव केस (यानी वर्तमान में कोरोना का इलाज करवा रहे लोगों की संख्या) बढ़कर 20,18,825 हो गए। एक्टिव केस कुल मामलों के 5.23 फीसदी पर पहुंच गया. वर्तमान में रिकवरी रेट 93.50 प्रतिशत है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,35,912 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 71,15,38,938 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here