32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

26/11 मुंबई हमले का साजिशकर्ता को पाकिस्तान की जेल में जहर देने का दावा, क्या वाकई में है वेंटिलेटर पर?

Array

26/11 यानी मुंबई में किए गए हमलों का साजिशकर्ता वेंटिलेटर पर है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसे पाकिस्तान की एक जेल में किसी अज्ञात शख्स ने जहर दे दिया है। हालांकि, भारत के इस मोस्ट वांटेड आतंकी से जुड़ी इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जब एक के बाद एक भारत के दुश्मन विदेशी जमीन पर खत्म किए जा रहे हैं। अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की कोशिश और कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत इसके ताजा उदाहरण हैं।

पाकिस्तान का पुलिस-प्रशासन इस मामले में जेल में खाना बनाने वाले शख्स पर ही शक ज़ाहिर कर रहा है और उसके खिलाफ जाँच शुरू भी कर दी गई है। वो एक प्राइवेट कुक है, जिसे अक्टूबर 2023 में जेल में बहाल किया गया था। अब वो फरार हो गया है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकवादियों को ठिकाने लगाने की खबरें आई हैं और इनमें ‘अज्ञात लोगों’ के नाम आए हैं। अब ये ‘अज्ञात’ कौन हैं, इस संबंध में किसी को कुछ खास पता नहीं चला पा रहा है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here