36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

2,71,202 की तेज़ रफ़्तार से 24 घण्टे में आये कोरोना के नये मामले

Array

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,71,202 नए केस मिले हैं जो कल की तुलना में 2,369 अधिक हैं. नए मरीजों के मिलने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15,50,377 हो गई है. देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16.28 प्रतिशत हो गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

देश में पिछले 24 घंटे में 314 लोगों की मौतें हुई हैं जबकि कोरोना के 1,38,331 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं. वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. देश में अब तक ओमिक्रॉन के 7,743 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के केस में 28.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 16 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए. उधर, देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का रविवार को एक साल पूरा हो गया. देश में अ्ब तक 156.76 करोड़ टीका लगाया जा चुका है. देश में कोरोना रिकवरी रेट 94.51 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को लेकर देश में अब तक 3,50,85,721 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here