28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

29 जनवरी से बजट सत्र शुरू आठ अप्रैल तक चलेगा, एक फरवरी को पेश होगा आम बजट

Array

29 जनवरी से बजट सत्र शुरू, पहला भाग 15 फरवरी तक, दूसरा भाग आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा।

नयी दिल्ली: 29 जनवरी से बजट सत्र शुरू आठ अप्रैल तक चलेगा और आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संसद का 29 जनवरी से बजट सत्र शुरु होगा और संसद के केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी। उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण आएगा। पहला भाग 15 फरवरी तक चलेगा। इसके पश्चात आठ मार्च से आठ अप्रैल तक दूसरा भाग होगा।

सूत्रों के अनुसार सात मार्च तक विभिन्न मंत्रालयों पर संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों पर चर्चा करके रिपोर्ट तैयार करेंगी।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.Download now

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण संसद के मानसून सत्र में लोकसभा एवं राज्यसभा में कार्यवाही पारियों में चली थी। सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक राज्यसभा तथा अपराह्न तीन बजे से सात बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चली थी।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज  की रोचक खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

सूत्रों ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उसी व्यवस्था को बनाये रखने या नयी व्यवस्था बनाने के बारे में उच्च स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

संसद के बजट सत्र के शुरू होने के पहले सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों, पत्रकारों, सांसदों एवं मंत्रियों का कोविड परीक्षण कराया जाएगा।

रोचक खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें 

हालांकि इन सभी को कोविड का टीका लगाये जाने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान संकेत दिया था कि बजट सत्र के पहले संसद कोविड के टीकाकरण के लिए तैयार है लेकिन इस बारे में सरकार ही कोई निर्णय लेगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here