28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

600 रुपये प्लस टैक्स हुई कोविशील्ड बूस्टर डोज़ की कीमत 

Array

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कम होते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को दो दिन बाद रविवार से सभी वयस्क लोगों को वैक्सीन के एहतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों पर भी अनुमति देने का फैसला लिया है. इसके साथ ही वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड की बूस्टर डोज की कीमत का एलान कर दिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक सूत्र के मुताबिक, कोविशील्ड की बूस्टर डोज की कीमत 600 रुपये प्लस टैक्स रखी जा रही है. इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज शुक्रवार को ऐलान किया कि निजी अस्पतालों में 10 अप्रैल (रविवार) से 18 साल से अधिक उम्र के सभी पात्र लोगों के लिए कोविड-19 एहतियाती खुराक उपलब्ध होगी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वे सभी लोग जिनकी आयु 18 साल या उससे अधिक है और जिन्होंने दूसरी डोज लेने के नौ महीने के समय को पूरा कर लिया है, एहतियाती खुराक लेने के लिए पात्र होंगे. इस रविवार से सभी निजी टीकाकरण केंद्रों पर भी यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here