26 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा ने दिल्ली के शाहीन बाग में गोली चलाने वाले शख्स को पहले पार्टी में किया शामिल और चंद घंटों में किया निष्कासित ?

Array

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहीन बाग में गोली चलाने वाले शख्स कपिल गुज्जर को भाजपा ने कुछ घंटे पहले उसे पार्टी में शामिल कर लिया बाद में उसे पार्टी से निकाल भी दिया. सूत्रों के मुताबिक, कपिल गुज्जर शाहीन बाग में गोली चलाने वाले शख्स को केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व की फटकार के पश्चात पार्टी से आखिरकार निकाल दिया गया।

वहीं गाजियाबाद बीजेपी जिला अध्यक्ष से बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने जवाब मांगा है, वहीं ज़िला अध्यक्ष ने सफाई देते हुये कहा कि कपिल गुज्जर के बारे में जानकारी नहीं थी गलती से उसको पार्टी में शामिल कराया गया था।

गाजियाबाद बीजेपी के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक प्रेस नोट जारी करते हुये जानकारी दी कि महानगर कार्यालय में कुछ युवकों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया गया था जो बसपा से आए हुये थे, कुछ व्यक्तियों के साथ जिसमें कपिल गुज्जर भी शामिल था जिसे गलती से पार्टी में शामिल कराया गया।

प्रेस नोट में यह भी जानकारी दी कि शाहीन बाग मामले में उसके (कपिल गुज्जर) विवादित कृत्य की हमें कोई जानकारी नहीं थी, जो कि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद जिसे प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पार्टी में शामिल किया जाना तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here