26.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

93 वर्ष की आयु में मशहूर म्यूजिक कंपोजर वनराज भाटिया का निधन

Array

93 वर्ष की आयु में मशहूर म्यूजिक कंपोजर वनराज भाटिया का निधन, फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इस साल हमारा साथ छोड़ा है। इंडस्ट्री से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। वह 93 वर्ष के थे। वनराज भाटिया ने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा विज्ञापनों सहित बहुत सी मशहूर फिल्मों और टीवी सीरियलों को संगीत दिया था।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

93 वर्ष की आयु में मशहूर म्यूजिक कंपोजर वनराज भाटिया का निधन

पिछले काफी समय से वनराज भाटिया उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वह इस समय अकेले अपने हाउस हेल्प के साथ मुंबई में रह रहे थे। उन्हें आर्थिक मदद की भी जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने अपने घर के सामान को सेल के लिए भी लगाया था। एक्टर कबीर बेदी ने उनकी मदद भी की थी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले वनराज भाटिया मंथन, भूमिका, जाने भी दो यारों, 36 चौरंगी लेन जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में लोकप्रिय हुए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तमस’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साल 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वहीं, भारत सरकार ने उन्हें 2012 में पद्मश्री पुरस्कार दिया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here