33 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब रणवीर-दीपिका खरीदेंगे आईपीएल की टीम, लगाने वाले हैं दो नई टीमों के लिए बोली

Array

KKR के शाहरुख़ खान-जूही चावला और पंजाब किंग्स की प्रीटी ज़िंटा के बाद आईपीएल में अब एक नए बॉलीवुड सेलिब्रिटी की इंट्री की खबर है. यह बॉलीवुड सेलिब्रिटी कोई एक नहीं बल्कि एक जोड़ी है, जी हाँ खबर है कि बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आईपीएल की दो नई टीमों के लिए बोली लगाने वाले हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के मुताबिक बिडिंग की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी. दो सबसे बड़े बिडर्स को टीम के राइट्स मिलेंगे. बॉलीवुड की इस जोड़ी को स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी है. दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, बैडमिंटन के चैंपियन रह चुके हैं. वहीं, रणवीर सिंह दो बड़े स्पोर्टिंग टूर्नामेंट्स का हिस्सा हैं. इसमें एनबीए और इंग्लिश प्रीमियर लीग शामिल हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दीपिका और रणवीर के अलावा आईपीएल की दो नई टीम्स के लिए और भी लोगों ने बोली लगाने में दिलचस्पी दिखाई है. इनमें अडानी ग्रुप, ग्लेजर फैमिली, ऑरोबिंदो फार्मा, टॉरेंट फार्मा, आरपी-संजीब गोयंका ग्रुप, जिंदल स्टील (नवीन जिंदल), हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया, रॉनी स्क्रूवाला, कोटक ग्रुप, सिंगापुर बेस्ड पीई फर्म, सीवीसी पार्टनर्स और ब्रॉडकास्ट एंड स्पोर्ट कंसल्टिंग एजेंसीज आईटीडब्ल्यू और ग्रुप एम शामिल है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

BCCI करीब 10 हजार करोड़ की बिडिंग प्राइस की उम्मीद जता रहा है. वहीं, इसका बेस प्राइस दो हजार करोड़ रखा गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here