31 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

वरुण गाँधी ने लेखपाल परीक्षा पेपर लीक मामले घेरा अपनी ही सरकार को

Array

लेखपाल परीक्षा में नकल और पेपर लीक मामले की घटना को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। वरुण गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि आखिर कब तक संगठित रूप से चलित शिक्षा माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करता रहेगा?

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गौरतलब है कि रविवार को हुए राजस्व लेखपाल की परीक्ष के दौरान पेपर लीक होने मामला सामने आया था। बीजेपी सांसद ने ट्विटर पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। वरुण गांधी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “UP पुलिस, UPPCL, UPSSC, नलकूप आपरेटर, PET, UPTET, B.Ed, NEET, आदि परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद अब राजस्व लेखपाल की परीक्षा में नकल माफिया छाए रहे। ” उन्होंने आगे लिखा, “आखिर कबतक संगठित रूप से चलित शिक्षा माफिया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करता रहेगा? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है!”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलै था, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार नहीं चाहती को लोगों को नौकरी मिले। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब बीजेपी सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूंजीपतियों के यहां श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं। बीजेपी वेतन-पेंशन के खिलाफ है।’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here