26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारतीय फुटबॉलर चिंगलेनसाना ने मणिपुर हिंसा में सबकुछ गँवा दिया

Array

मणिपुर के रहने वाले भारतीय फुटबॉलर चिंगलेनसाना सिंह ने दावा किया कि राज्य में करीब तीन महीने से जारी जातीय हिंसा में उनका घर जला दिया गया। उन्होंने अब तक जो कुछ कमाया था वह सब नष्ट हो गया।

चिंगलेनसाना ने कहा कि जिस दिन हिंसा भड़की, वह केरल के कोझिकोड में मोहन बागान के खिलाफ एएफसी कप प्ले-ऑफ (एशियाई महाद्वीपीय टूर्नामेंट) मैच में हैदराबाद एफसी के लिए खेल रहे थे। मैच के बाद जब वह ड्रेसिंग रूम में दाखिल हुए तो उन्हें हिंसा के बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि मेरे फोन पर टेक्स्ट मैसेज और मिस्ड कॉल की बाढ़ आ गई थी।

चुराचांदपुर जिले के खुमुजामा लीकाई के निवासी चिंगलेनसाना ने कहा कि राज्य में जारी हिंसा ने हमसे वह सब कुछ छीन लिया है जो हमने कमाया था, जो कुछ हमारे पास था। उन्होंने कहा कि मैंने हमारे घर के जलने की खबर सुनी और फिर चुराचांदपुर में मेरे द्वारा बनाया गया फुटबॉल मैदान भी जला दिया गया. मेरे लिए यह सुनना कठिन था।

27 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी ने कहा कि वह अपने माता-पिता से संपर्क स्थापित करने के बाद मणिपुर आए। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को फुटबॉल के लिए मंच उपलब्ध कराना मेरा बड़ा सपना था लेकिन वह छीन लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मेरा परिवार हिंसा से बच गया. चिंगलेनसाना के मुताबिक उनका परिवार फिलहाल राहत शिविर में शिफ्ट हो गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here