28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दार्जिलिंग के होमस्टे में भीषण हादसा: बारबेक्यू के दौरान अचानक भड़की आग, 60% झुलसी नवविवाहिता

हनीमून मनाने आए दंपती पर टूटा दुखों का पहाड़, बचाने में पति भी जख्मी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दार्जिलिंग स्थित सितोंग इलाके के एक होमस्टे में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बारबेक्यू के दौरान अचानक भड़की भीषण आग की चपेट में आने से एक नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटों से घिरी पत्नी को बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

हनीमून मनाने पहुंचा था नवविवाहित जोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान निकिता साहा के रूप में हुई है। उसका इलाज सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं, उसके पति समीर दास को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह नवविवाहित दंपती मूल रूप से उत्तर 24 परगना जिले के चोपड़ा इलाके का रहने वाला है। कई वर्षों के प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह महज दो महीने पहले हुआ था और वे कुछ ही दिन पहले छुट्टियां बिताने व हनीमून मनाने सितोंग पहुंचे थे।

सीसीटीवी में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर होमस्टे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दर्दनाक हादसा पूरी तरह कैद हो गया है। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बारबेक्यू ग्रिल पर कुछ डालते ही अचानक आग की भयानक लपटें उठने लगीं और पलक झपकते ही आग ने निकिता को अपनी चपेट में ले लिया। लपटों से घिरी पत्नी को बचाने के लिए पति समीर ने तुरंत अपनी टी-शर्ट उतारी और आग बुझाने की कोशिश की, जिससे वह खुद भी जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन सिलीगुड़ी पहुंच गए हैं और पुलिस मामले की तकनीकी जांच में जुटी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here