28 C
Mumbai
Monday, November 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बंगलूरू में पूर्व लिव-इन पार्टनर पर अश्लील वेबसाइटों पर निजी वीडियो अपलोड करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बंगलूरू। बंगलूरू में 26 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व सहजीवन साथी यानी लिव-इन पार्टनर पर उसके निजी वीडियो अश्लील वेबसाइटों पर डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिकायत के मुताबिक महिला का अक्टूबर 2023 से अगस्त 2024 के बीच उस व्यक्ति से संबंध था। इस दौरान दोनों लिव-इन रिलेशनशिप के तहत साथ रहते थे।

फोन में सुरक्षित रखे थे निजी पलों के वीडियो

आरोप है कि उस व्यक्ति ने दोनों के निजी पलों के वीडियो बनाए थे और उन्हें अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखा था। महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार संबंध खत्म होने के बाद महिला ने उससे वीडियो डिलीट करने को कहा था। उसने महिला को भरोसा दिलाया था कि वह सभी वीडियो डिलीट कर चुका है। शिकायत के अनुसार छह नवंबर 2026 को महिला को उसके दोस्तों से पता चला कि उनके निजी वीडियो कई अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here