मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से यह उनकी दूसरी मुलाकात होगी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ के औपचारिक विमोचन में विजय की मौजूदगी की उम्मीद है। यह मुख्यमंत्री बनने के बाद सोनिया गांधी से उनकी दूसरी मुलाकात होगी। इस दौरे पर राजनीतिक नजरें इसलिए भी टिकी हैं, क्योंकि तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले दौरे के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस समय विजय नीति आयोग की बैठक में शामिल होने भी पहुंचे थे। कांग्रेस के समर्थन से तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात होगी। ऐसे में इस कार्यक्रम को कांग्रेस और टीवीके के राजनीतिक रिश्तों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

