28 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल गांधी का आरएसएस पर बड़ा हमला: बोले- ‘पूंजीपतियों ने किया इस्तेमाल, डरने की वजह नहीं’

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज का पलटवार, राहुल के बयान को बताया ‘संस्कारहीन और गरिमाहीन’

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है। नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूंजीपतियों ने आरएसएस का इस्तेमाल किया है और आरएसएस के लोगों को भारत की बुनियादी समझ नहीं है।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आरएसएस के सामने डरने की कोई वजह नहीं है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने गृह मंत्री अमित शाह की संसद में 20 दिनों तक अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए।

भाजपा का कड़ा पलटवार राहुल गांधी के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जोरदार हमला बोला। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके बयानों को ‘गरिमाहीन, संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र’ करार दिया।

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन यह राजनीतिक बयानबाजी संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन सामने आई। गौरतलब है कि इस बार का पूरा मानसून सत्र भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया और संसद के दोनों सदनों में अधिकांश समय काम-काज बाधित रहा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here