28.4 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ABVP कार्यकर्ताओं ने नन्स पे आरोप लगाते हुए ट्रेन से नीचे उतारा, कहा- करा रही थी धर्म परिवर्तन

Array

लखनऊ: ABVP कार्यकर्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केरल की चार ईसाई ननों को उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा कर जबरन ट्रेन से उतरवा दिया. इस घटना से नाराज़ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर विरोध जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विजयन ने अमित शाह को लिखे अपने पत्र में कहा , “ऐसी घटनाएं देश और उसकी धार्मिक सहिष्णुता की छवि दाग़दार करती हैं. केंद्र सरकार को ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करनी चाहिए. मेरी विनती है कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करें और इसमें शामिल उन सभी लोगों और संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करें जो संविधान से मिली नागरिक स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश कर रहे हैं.” गृह मंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घटना 19 मार्च की है जब हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस में ABVP के कुछ लोगों ने नन्स को घेर लिया और जबरन ट्रेन से उतरवा लिया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें नन्स कुछ लोगों से घिरी नज़र आती हैं उनमें से कुछ पुलिस वाले हैं. बाद इन नन्स को इस बात की गारंटी देने के बाद जाने दिया गया कि वह धर्म परिवर्तन नहीं कराती हैं. इनमें से दो नन्स थीं और दो नन्स की ट्रेनिंग ले रही थीं जो जन्म से ईसाई थीं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here