30 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

BCCI ने की घोषणा, अब 7 करोड़ रूपये सैलरी विराट, रोहित, बुमराह को मिलेगी

Array

नई दिल्ली: BCCI ने की घोषणा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन सीनियर क्रिकेट टीम के लिए सालाना प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है जो कि अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 की अवधि तक के लिए है। यह घोषणा गुरुवार को की गई है जिसके अनुसार सीनियर टीम के अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटरों को 4 ग्रेड में बांटा गया है। यह ग्रेड हैं- ए प्लस, ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रूपया सैलरी निर्धारित है। ग्रेड ए और ग्रेड बी के खिलाड़ियों के लिए क्रमशः 5 करोड़ व 3 करोड़ रुपये सैलरी निर्धारित की गई है। जबकि ग्रेड सी के खिलाड़ियों के लिए एक करोड़ रुपए सैलरी है। आइए अब देखते हैं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने किस खिलाड़ी को किस ग्रेड में रखा है।

शुरुआत करते हैं ग्रेड ए प्लस से जिसमें केवल तीन ही खिलाड़ी शामिल है। इन तीन खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और सफेद गेंद क्रिकेट में भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रीमियर पेसर जसप्रीत बुमराह का नाम है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके बाद ग्रेड ए की बारी आती है जिसमें भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाने हैं, साथ ही अनुभवी स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा भी इसी ग्रेड में है। इस ग्रेड के अन्य खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं- चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या। आप देख सकते हैं ग्रेड ए में बीसीसीआई ने 10 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है।

अब बात आती है ग्रेड बी की जिसमें केवल 5 ही भारतीय खिलाड़ी हैं। इनमें टेस्ट विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा, टेस्ट गेंदबाज उमेश यादव के साथ टेस्ट ओपनर मयंक अग्रवाल भी हैं। इसके अलावा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर को भी इसी ग्रेड में जगह मिली है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अंत में आता है ग्रेड सी जिसमें एक बार फिर से 10 खिलाड़ी मौजूद हैं। आइए देखते हैं यह 10 खिलाड़ी कौन हैं। इनमें कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज शामिल है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here