36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

BJP ने नूपुर शर्मा के बयान से झाड़ा पल्ला, बोली- स्वीकार नहीं है किसी भी धर्म-सम्प्रदाय का अपमान

Array

ज्ञानवापी मुद्दे पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने वाली बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को बड़ा झटका लगा है. भाजपा ने आज एक बयान जारी करके स्पष्ट किया हैं पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं जो किसी भी धर्म सम्प्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है”. बीजेपी ने बयान में कहा, ‘पार्टी किसी भी धर्म के व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है.’

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि नूपुर शर्मा के विवादित बयान से मचे बवाल को शांत करने के लिए बीजेपी ने अब नरम रुख अख्तियार किया है. बीजेपी का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब अपने बयान के चलते बीजेपी की एक नेता चौतरफा घिरतीं नजर आ रही हैं. हालाँकि BJP की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी किए गए इस बयान में किसी घटना या बयान का जिक्र नहीं किया गया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here