28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

CBI ने आंध्रा में जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में 5 को किया गिरफ्तार

Array

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट जजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में सीबीआई ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सीबीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस केस में वाईएसआर कांग्रेस के सांसद नंदीगम सुरेश और अमाची कृष्णा मोहन की भूमिका सवालों के घेरे में है. बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए एजेंसी ने दोनों से पूछताछ भी की.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, इस साजिश का पता लगाने के लिए सीबीआई ने कुछ और लोगों से पूछताछ की है. इनमें एक सांसद और एक पूर्व विधायक भी शामिल है. उन्होंने बताया कि अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिनका नाम एफआईआर में शामिल नहीं है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस मामले में सीबीआई ने शनिवार को आंध्र प्रदेश से पटप्पु आदर्श और शिवा रेड्डी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले 28 जुलाई को सीबीआई ने धमी रेड्डी कोंडा रेड्डी और पामुला सुधीर को गिरफ्तार किया था.

जबकि कुवैत में रहने वाले लिंगारेड्डी राजशेखर रेड्डी को नौ जुलाई को भारत आने पर गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई लिंगारेड्डी के हर कदम पर नजर रख रही थी. जैसे ही लिंगा रेड्डी भारत आया, उसे हिरासत में ले लिया गया.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here