33 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

छत्तीसगढ़: CRPF के एक जवान ने अपने साथी जवानों पर AK-47 से कैंप में की फायरिंग, 4 की मौत, 3 घायल

Array

छत्तीसगढ़ के सुकमा के मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप में एक जवान की फायरिंग में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अर्धसैनिक बल के एक शिविर में सोमवार को सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए और तीन घायल हो गए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर जिले के लिंगमपल्ली गांव में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के कैंप में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक जवान ने अपने सर्विस हथियार एके-47 राइफल से अपने साथियों पर गोलियां चला दीं। जवान को तुरंत पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ जारी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here