32 C
Mumbai
Thursday, May 9, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Deepfake video का शिकार हुईं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, मांगा एक लाख यूरो का मुआवजा

Deepfake video: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी डीपफेक का शिकार हो गई हैं। उन्होंने डीपफेक अश्लील वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन डालने के आरोपी से एक लाख यूरो का हर्जाना मांगा है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 90 लाख रुपए के बराबर है। दावा है कि दो लोगों ने मेलोनी  का चेहरा वयस्क फिल्म स्टार के चेहरे पर लगाया और उसे अमेरिकी पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

आरोपियों में पिता-पुत्र शामिल है। बेटे की उम्र 40 साल और उसके पिता की उम्र 73 साल है। दोनों ने मिलकर मेलोनी  का अश्लील वीडियो बनाया। दोनों आरोपियों पर मेलोनी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने कहा, उसने मोबाइल डिवाइस को ट्रैक करके आरोपी को ढूंढा। इसका इस्तेमाल उन्होंने वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए किया था। डीपफेक वीडियो 2022 में उनके देश के पीएम बनने से पहले का है। इस वीडियो को तब से लाखों बार देखा जा चुका है। मेलोनी ससारी कोर्ट में 2 जुलाई को गवाही देंगी।

मुआवजे की राशि दान करेंगी मेलोनी 
पीएम मेलोनी की कानूनी टीम ने कहा, हर्जाने की मांग करना एक प्रतीकात्मक कार्रवाई है। मेलोनी  मुआवजे की पूरी राशि हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए दान करेंगी। मेलोनी  की वकील मारिया गिउलिया मारोंगिउ ने कहा कि मुआवजे की मांग उन महिलाओं के लिए एक संदेश है, जो इस तरह की हिंसा की शिकार हैं। मेलोनी  का कहना है कि हिंसा की शिकार महिलाएं आवाज उठाने से न डरें।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »