30 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

HDFC बैंक और ज़्यादा शाखाएं खोलेगा ग्रामीण इलाकों में

Array

एचडीएफसी बैंक बैंकिंग ने अपने उत्पादों को देश के दूर दराज़ इलाकों में और ज्यादा आगे तक ले जाने के लिए रूपरेखा तैयार की है. बैंक के ‘फ्यूचर – रेडी’ प्रोजेक्ट के तहत रिटेल ब्रांच बैंकिंग द्वारा तैयार, ग्रामीण बैंकिंग व्यवसाय अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिनका एक बड़ा हिस्सा अभी भी इसके दायरे से बाहर है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस प्रोजेक्ट के लिए बैंक ने अनिल भवनानी को राष्ट्रीय ग्रामीण बैंकिंग हेड के रूप में नियुक्त किया है। मौजूदा समय में बैंक की 6,342 शाखाओं में से 50 प्रतिशत शाखाएं अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में हैं और शेष 50 प्रतिशत शाखाएं मेट्रो और शहरी इलाकों में हैं। दूरदराज के इलाकों में बैंक शाखाओं की सेवाओं का विस्तार करने के लिए बैंक कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के विलेज़ लेवल एंट्रप्रेन्योर्स (वीएलई) के साथ भी काम करता है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अनिल भवनानी ने कहा, ‘‘यह एक चुनौती एवं एक अवसर, दोनों है, और मैं इस दिशा में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। बैंक की 50 प्रतिशत शाखाएं कई सालों से अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में हैं। इस बढ़े हुए फोकस के साथ, हम इस वित्तवर्ष अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में और ज्यादा शाखाएं खोलेंगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here