29 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ICC क्रिकेट समिति के चैयरमैन बने गांगुली

Array

आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने नौ साल के कार्यकाल को पूरा करने के बाद पद को छोड़ा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक और बाद में एक प्रशासक के रूप में उनका अनुभव हमें आगे बढ़ने और क्रिकेट निर्णयों को सही दिशा प्रदान करने में मदद करेगा। मैं अनिल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले नौ वर्षों में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खेल में सुधार करने में मदद मिली, जिसमें डीआरएस और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की पहचान करना शामिल है।”

आईसीसी बोर्ड ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) को जारी रखने की भी मंजूरी दी। जिसमें शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल के साथ दो सालों तक नौ टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

2027 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 14 टीम के आयोजन के विस्तार को भी बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की एक सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। इस आयोजन के लिए कुछ योग्यता रखी गई हैं, जिसमे ओडीआई रैंकिंग के टॉप 10 टीमें सीधे क्वोलीफाई करेगी। वहीं, अन्य टीमों को क्वालीफायर राउंड के माध्यम से टूर्नामेंट में जगह बनानी पड़ेगी।

इसके साथ ही बोर्ड ने प्रथम श्रेणी की स्टेटस को भी अनुमति दी जो पुरुषों के खेल के साथ महिला क्रिकेट पर लागू किया जा रहा है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं आने वाले समय में आईसीसी महिला समिति को आईसीसी महिला क्रिकेट समिति के रूप में जाना जाएगा और महिला क्रिकेट से संबंधित सभी निर्णय की जानकारी सीईसी को सौंपेगी जाएगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव को आईसीसी महिला क्रिकेट समिति में नियुक्त किया गया है।

बार्कले के अनुसार, “यह बोर्ड की बैठकों का महत्वपूर्ण फैसला रहा है और मैं अपने साथी बोर्ड निदेशकों को दुबई आने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। यह हमारी दो साल से अधिक समय बाद आमने-सामने बैठक हुई है। कोरोना महामारी में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा आसान नहीं है, लेकिन हमने एक ही कमरे में बैठकर महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here