28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

IMD Rain Alert: अलर्ट हो जाएं तुरंत, भारी बारिश का अलर्ट अगले 3 दिनों तक; चेतावनी मौसम विभाग की

Array

इन दिनों दक्षिण भारत के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक कुछ राज्यों में भारी बरसात होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर तटीय तमिलनाडु, केरल के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ काफी व्यापक/व्यापक वर्षा होगी। इसके अलावा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप में भी आज भारी बारिश होने वाली है। वहीं, तमिलनाडु के आंतरिक इलाकों, केरल और माहे में 13 व 14 नवंबर को बहुत भारी बरसात होने की उम्मीद है।

वहीं, 12 नवंबर को ही दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों, लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में तेज मौसम (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे) के प्रबल होने की संभावना है। इसके अलावा, 13 नवंबर को लक्षद्वीप, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र, केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर में हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 12-13 नवंबर के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और केरल तट पर न जाएं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ पर बर्फबारी
मौसम विभाग ने अपडेट जारी करके बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखाई देने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर और 14 नवंबर को बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इससे इन राज्यों में तापमान में कम होगा, जिससे ठंडक बढ़ सकती है। वहीं, 16 नवंबर, 2022 के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और बाद के 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here