Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

KRK विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये।

विवादित ट्वीट मामले में गिरफ्तार कमाल राशिद खान को बोरीवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि कमाल राशिद खान को 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर मलाड पुलिस ने आज उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वो विदेश से लौटे थे, उन्हें एयरपोर्ट पर ही देतें किया गया था। इसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तारी की गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद केआरके को गिरफ्तार कर लिया गया। कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा और विवादों में रहते हैं। बॉलीवुड और सेलेब्स पर उनके ट्वीट को लेकर कमाल राशिद खान अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स के निशाने पर भी रहते हैं। केआरके ने कुछ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई प्रोजेक्ट भी प्रोड्यूस किए हैं। वे बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं।

बता दें कि शिवसेना युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, 2020 में केआरके ने इरफान खान और ऋषि कपूर के बारे में विवादस्पद ट्वीट किया था जिसे लेकर राहुल कनाल ने मामला दर्ज कराया था।

बता दें कि केआरके के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। केआरके को आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। आईपीसी की धारा 153ए, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत केआरके को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version