31 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

LJP का “बंगला” चाचा-भतीजे की लड़ाई में हुआ फ्रीज़

LJP का “बंगला”, चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के झगड़े के बीच चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘बंगला’ को फ्रीज कर दिया है. आयोग के फैसले के मुताबिक अब दोनों ही नेता और उनके पक्ष लोक जनशक्ति पार्टी के चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

चुनाव आयोग ने दोनों ही पक्षों को अंतरिम हल निकालने के लिए भी कहा है. चुनाव आयोग ने कहा है कि दोनों पक्ष पार्टी के नाम और चिन्ह को लेकर जल्द ही विवाद का हल निकालें.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चुनाव आयोग का ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं. मुंगेर के तारापुर और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 30 अक्टूबर को वोट डाले जाने हैं. उप चुनाव की नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी को जल्द ही विवाद का निपटारा करना होगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दरअसल पिछले काफी समय से चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच पार्टी पर अलग-अलग दावेदारी पेश की जा रही है. चिराग ने हाल ही में चुनाव आयोग को पत्र लिखा था और उनके चाचा पशुपति पारस के पार्टी प्रमुख होने के दावे को खारिज करने की अपील की थी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here