27 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

LPG सिलेंडर की कीमतें अब पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ीं

Array

पेट्रोल और डीजल के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है.

दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है. 6 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है. आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. 4 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं. नवंबर की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं. नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 5 महीने बाद बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर के भाव में इजाफा किया है. कीमत में इजाफा के बाद नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दर 949.5 रुपए हो गई. इससे पहले यह 899.50 रुपये थी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 976 रुपये हो गया. इससे पहले यहां इसकी कीमत 926 रुपये थी. मुंबई में 949.50 रुपये हो गई. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है.

लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.50 रुपये हो गई. वहीं पटना में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

तेल कंपनियों ने मंगलवार को 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.5 रुपये की कटौती की है. दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 8.5 रुपये घटकर 2,003.50 रुपये हो गई. इससे पहले इसकी कीमत 2,012 रुपये थी.

कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 8 रुपये लुढ़ककर 2,087 रुपये हो गई. पहले इसकी कीमत 2,095 रुपये थी. वहीं, मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,003.50 रुपये हो गई. पहले कीमत 2,012 रुपये थी. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2137.5 रुपये हो गया. यहां 8 रुपये की कटौती हुई. पहले कीमत 2145.5 रुपये थी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here