27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

NCB के सामने NCP: क्रूज पर की गयी रेड को बताया फिर फ़र्ज़ी, बीजेपी कनेक्शन होने का दावा

Array

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीबी और बीजेपी पर फिर हमला बोला है. नवाब मलिक ने कहा है कि पूरी रेड फर्जी थी और कुछ लोगों की फंसाने के लिए यह साज़िश रची गयी थी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नवाब मलिक ने साथ ही ये भी मांग की है कि समीर वानखेड़े की कॉल डिटेल की भी जांच हो. उन्होंने दावा किया कि आर्यन खान के पास कुछ भी नहीं मिला. प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला उसे फंसाने के लिए वहां ले गए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नवाब मलिक ने ऋषभ सचदेवा की कम्बोज और परिवार के साथ तस्वीरें दिखाईं और कहा कि जिस क्रूज पर 1300 लोग थे, वहां से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. हमारे पास जानकारी ये है कि बीजेपी के स्थानीय और दिल्ली में बैठे नेताओं ने ऋषभ सचदेवा, प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला की रिहाई के लिए फोन कॉल्स किए.

उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े को इस बात का जवाब देना होगा कि आखिर उन्हें क्यों छोड़ दिया गया. उन्हें छोड़ने से पहले उनसे क्या पूछताछ की गई?

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने पूरी रेड को सुनियोजित बताया और कहा कि इसे कुछ लोगों को फंसाने के लिए अंजाम दिया गया. हमारा विश्वास है कि ऋषभ सचदेवा के पिता ने उसकी रिहाई के लिए फोन कॉल्स किए गए. नवाब मलिक ने केपी गोस्वामी की ओर से दो पंचनामा में दो अलग-अलग फता लिखवाने को लेकर भी निशाना साधा.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here