34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

NCB वाले समीर वानखेड़े पहुंचे कागज़ात लेकर SC आयोग, बोले- “मैं नहीं हूँ मुसलमान”

Array

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के नित नए खुलासों से परेशान क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले या यूं कहिये कि शाहरुख़ खान के सुपुत्र आर्यन खान के मामले से चर्चित NCB अधिकारी समीर वानखेड़े आज अपनी फ़रियाद लेकर दिल्ली पहुंचे और अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने कागज़ात पेश किये और बताया कि मैं मुसलमान नहीं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दस्तावेज सौंपने के बाद बाहर आए वानखेड़े ने बताया कि सारे डॉक्यूमेंट्स आयोग को दे दिए गए हैं, अब वेरिफिकेशन के बाद आयोग इसकी रिपोर्ट देगा. वहीं, आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने बताया कि वानखेड़े के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है.

दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक का दावा है कि समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं और उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

समीर वानखेड़े ने आयोग को अपना जाति प्रमाण पत्र, पहली पत्नी से हुए बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और तलाक के कागजात सौंपे हैं. इसके साथ ही उन्होंने शादी के दस्तावेज भी दिए हैं. कमीशन इन दस्तावेजों की जांच कराएगा.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने बताया कि वानखेड़े ने पहले भी एक अर्जी दी थी कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है. उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है. 7 दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने बताया कि वानखेड़े ने कहा है कि वो अनुसूचित जाति से हैं और इसमें किसी को भी शंका नहीं होनी चाहिए. सांपला ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, डीजीपी और कमिश्नर से जानकारी मांगी है. जानकारी मिलने के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर हम वानखेड़े के दस्तावेजों को सही पाते हैं तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधिकारों की रक्षा की जाए.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here