32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

NCP नेता नवाब मलिक को 17 महीने बाद मिली अंतरिम ज़मानत

Array

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दे दी, जो कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2022 से जेल में हैं। मलिक किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि नवाब मलिक का किडनी और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा है, इसलिए स्वास्थ्य आधार पर दो महीने की अंतरिम राहत दी जा रही है. पीठ ने अपने आदेश में कहा, ”हम केवल चिकित्सा आधार पर आदेश पारित कर रहे हैं और कुछ नहीं।”

प्रवर्तन निदेशालय ने मलिक को फरवरी 2022 में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका का विरोध नहीं किया. मलिक को ईडी ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संपत्ति सौदे से जुड़े कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here