31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Patna: हिंदू शख्स का मुस्लिम परिवार ने किया अंतिम संस्कार..!

Array

देश में इन दिनों जब नफरती हिंसा का माहौल है, भड़काऊ भाषणों का दौर है, देवी देवताओं और धार्मिक ग्रंथों का खुले आम अपमान किया जा रहा है, विवादित बातें की जा रहीं है ऐसे में बिहार में एक मुस्लिम परिवार द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए एक हिंदू शख्स का अंतिम संस्कार किया जाना दिल को काफी सुकून पहुंचता है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी रामदेव साह के पार्थिव शरीर को एक अर्थी पर ले जाते हुए रिज़वान दिख रहे हैं. रामदेव साह पटना में रिजवान के कपड़ों की दुकान पर काम करते थे. उन्होंने 25 साल तक दुकान पर काम किया. मोहम्मद रिज़वान उनके साथ परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करते थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रामदेव साह का पिछले सप्ताह 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. रिजवान और उनके परिवार द्वारा हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान कई मुस्लिम पड़ोसी भी मौजूद थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक रामदेव साह करीबन दो दशक से भी पहले रिजवान खान की दुकान पर नौकरी तलाश करते हुए आए थे. रिज़वान खान उनकी सादगी से प्रभावित हो गए थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here