28 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Sputnik V का जल्द लांच होगा बूस्टर डोज

नई दिल्ली: रूस की कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी Gamaleya Research Institute जल्द ही स्पुतनिक वी वैक्सीन का बूस्टर डोज लॉन्च करने वाली है। रूस का दावा है कि यह बूस्टर डोज कोरोना वायरस के भारत में सबसे पहले मिले डेल्टा वैरियंट पर असरदार साबित होगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कंपनी ने बताया कि स्पुतनिक वी वैक्सीन का यह बूस्टर डोज वैक्सीन कॉकटेल से बनाया गया है। डेल्टा वैरियंट भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका, वियतनाम जैसे देश भी शामिल हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गौरतलब है कि रूस पहले ही दावा कर चुका है कि स्पुतनिक वी वैक्सीन दुनिया भर में मिले कोविड के हर एक वैरियंट पर असरदार है। इसके अलावा रूस ने स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का भी निर्माण किया है, जो सिंगल डोज में इंसानों को कोरोना के प्रति इम्यून करती है।

रूस ने यह भी दावा किया है कि गमालेया सेंटर ने अप्रैल 2020 में ही स्पुतनिक वी नाम से पहली कॉकटेल वैक्सीन का निर्माण कर लिया था। हालांकि, रूसी सरकार ने इसे अगस्त में अपनी मंजूरी दी थी। यह 2 अलग-अलग एडेनोवायरल वैक्टर Ad5 और Ad26 का प्रयोग करता है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मालूम हो कि स्पुतनिक वी इस्तेमाल रूस में ही नहीं बल्कि भारत समेत अन्य देशों में भी किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए भारत ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान इस वैक्सीन को मंजूरी दी थी। देश में इस वैक्सीन का प्रोडक्शन हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैब कर रहा है। इस साल के अंत तक स्पुतनिक वी की दस करोड़ डोज बनाए जाने का फैसला किया गया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »