27 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

TMC का पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर कब्ज़ा, भाजपा का सूपड़ा साफ़

Array

TMC का पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव, भवानीपुर में बीजेपी की उम्मीदवार को पराजित करने के बाद टीएमसी ने अब मुर्शिदाबाद के जंगीपुरऔर समशेरगंज की सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जंगीपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन ने 92,613 मतों से जीत हासिल की जबकि समशेरगंज से तृणमूल प्रत्याशी विजयी अमीरुल इस्लाम 26,111 मतों के अंतर से जीते. मतगणना समाप्त होने तक तृणमूल को 96,120 वोट मिले थे. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को 60,099 वोट मिले. बीजेपी को 10,006 वोट और सीपीआईएम को 6,145 वोट मिले. इस जीत के साथ टीएमसी ने उपचुनाव में तीनों सीटें जीत ली हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि इन तीनों सीटों पर 30 सितंबर को मतदान हुए थे. इस उपचुनाव में जीत के बाद ममता बनर्जी का सीएम बने रहना तय है. टीएमसी विधायकों की संख्या बढ़कर अब 215 हो गयी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच करारी टक्कर हुई थी, लेकिन उस चुनाव में टीएमसी ने राज्य की 292 सीटों में से 213 सीटों पर जीत हासिल की थी. विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधानसभा में टीएमसी के विधायकों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है, जबकि विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी को 77 सीटें मिली थी, लेकिन दिनहाटा और शांतिपुर से बीजेपी विधायकों के इस्तीफे के बाद विधायकों की संख्या घटकर 75 रह गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद लगातार बीजेपी के विधायक टीएमसी में शामिल हो रहे हैं. इससे बंगाल बीजेपी विधायकों की संख्या घटकर 70 हो गई है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here