32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Tokyo Olympics खेलों का आयोजन होगा ख़ाली स्टेडियमों में

Array

टोक्यो: Tokyo Olympics खेलों का, टोक्यो ओलंपिक 2020 में खेलों के दौरान मैदान पर दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक गुरूवार को टोक्यो पहुंचे और राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपातकाल की घोषणा की जिसके बाद तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है. सुगा ने कहा कि आपातकाल सोमवार से प्रभावी होगा और 22 अगस्त तक चलेगा, इसका मतलब है कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेल पूरी तरह से आपातकाल उपायों के अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सुगा ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को फिर से फैलने से रोकने के लिये आपातकाल जरूरी था. टोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे पर बाक कैमरों से बचते दिखे और वह सीधे तोक्यो में स्थित आईओसी के खेल मुख्यालय में पहुंचे जो शहर के बीचों बीच एक पांच सितारा होटल है. उन्हें तीन दिन तक पृथकवास में रहना होगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

टोक्यो में बुधवार को 920 नये मामले सामने आये जो एक हफ्ते पहले आये मामलों से 714 ज्यादा है, 13 मई को 1,010 मामले सामने आने के बाद यह सबसे ज्यादा संख्या है. विदेशों से आने वाले दर्शकों को महीनों पहले ही ओलंपिक के लिये आने से प्रतिबंधित कर दिया था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here