36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

UNESCO की इस अहम समिति की अध्यक्षता भारत पहली बार करेगा, दिल्ली में 21 से 31 जुलाई तक होगी बैठक

Array

UNESCO: भारत पहली बार यूनेस्को (UNESCO) की वैश्विक धरोहर समिति (world heritage committee) की अध्यक्षता और मेजबानी (Hosting) करने वाला है। यूनेस्को में भारत के स्थाई प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। 21 से 31 जुलाई तक भारत इस समिति की अध्यक्षता करेगा।

वैश्विक धरोहर समिति की बैठक वर्ष में एक बार होती है। यह समिति वैश्विक धरोहर सम्मेलन के कार्यन्वय को देखती है। राष्ट्रों के अनुरोध पर वित्तीय सहायता आवंटित करती है। किसी देश की संपत्ति को वैश्विक धरोहर सूची मेंशामिल किया जाना है या नहीं, इसमें इस समिति का अंतिम फैसला होता है। यह अंकित संपत्तियों के संरक्षण की स्थिति पर रिपोर्टों की जांच करता है और साथ ही संपत्तियों का उचित प्रबंधन नहीं होने पर कार्रवाई भी करता है। वैश्विक धरोहर सूची में संपतति को शामिल करने और हटाने का फैसला भी यही लेती है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here