28 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

UP के बाराबंकी में 18 लोगों की लखनऊ-अयोध्या रोड पर भीषण सड़क हादसे में मौत

Array

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार और उसके नीचे सो रहे एक महिला समेत 18 यात्रियों की मौत हो गई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

23 से ज्यादा अन्यलोग घायल हैं जिनमें 10 की हालत नाजुक है जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ भी सकती है।

हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में हुआ। बस में 150 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में खराब हुई एक दूसरी बस के यात्री भी इसी में सवार हो गए थे। ओवरलोड होने की वजह से बस का एक्सल टूट गया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसे ठीक करने के लिए ड्राइवर ने बस को हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर खड़ा कर दिया था। यात्रियों को नींद आ रही थी इसलिए वे बस के नीचे और उसके आसपास लेट गए। रात 11:30 बजे लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

हादसे के शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। ये सभी मजदूर थे, जो धान की रोपाई के लिए अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here