27 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Xi Jinping: ‘अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले ज्यादा लचीली’, जानें नए साल के संदेश में ताइवान-हांगकांग पर क्या बोले शी

Xi Jinping: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले अधिक लचीली और गतिशील हो गई हैं। 2024 नए साल के संदेश में शी जिनपिंग ने कहा कि आर्थिक सुधार की गति को मजबूत करने और दीर्घकालिक आर्थिक विकास हासिल करने के लिए चीन प्रतिबद्ध हैं। हमने पिछले कई वर्षो में कई वास्तविक उपलब्धियां हासिल की हैं। हम 2023 वर्ष को कड़ी मेहनत और दृढ़ता के रूप में याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास हैं कि आने वाले समय में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। 

शी जिनपिंग ने कहा कि जैसे ही चीन ने कोविड-19 को रोकने में चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। अर्थव्यवस्था ने सुधार की गति को बनाए रखा हैं। पिछले वर्ष में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने में लगातार प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बाद भी चीन अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में ज्यादा लचीली और गतिशील हैं। चीन ने अपने विकास को आगे बढ़ाते हुए विश्व को गले लगाया है। चीन ने प्रमुख देश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं। गौरतलब हैं कि अगले वर्ष पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की 75वीं वर्षगांठ होगी। 

शी बोले, चीन निश्चित तौर पर फिर से एकीकृत होगा
शी जिनपिंग ने कहा कि उनकी सरकार चीन की आधुनिकीकरण को दृढ़ता से आगे बढ़ाएगी। सभी मोर्चों पर नए विकास का कीर्तिमान हासिल करन के लिए ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। सरकार नए विकास प्रतिमान के निर्माण में तेजी लाएगी, उच्च गुणवत्ता वाला विकास और दोनों विकास को आगे बढ़ाते हैं। हम आर्थिक सुधार की गति को मजबूत करने पर फोकस करेंगे। साथ ही कहा कि चीन हांगकाग और मकाओ को उनकी विशिष्ट शक्तियों को प्रयोग करने में समर्थन देना जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि चीन निश्चित रूप से फिर से एकीकृत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर सभी चीन के उद्देश्य की सामान्य भावना से बंधा होना चाहिए। 

गौरतलब है कि चीन ताइवान को एक अलग प्रांत के तौर पर देखता हैं। बीजिंग ने स्व-शासित द्वीप को मुख्य भूमि के साथ फिर से जोड़ने के लिए बल का प्रयोग करने से इनकार नहीं किया हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया को सभी के लिए बेहतर बनाने के लिए चीन तत्परता से कार्य कर रहा है। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »