34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Z+सिक्योरिटी का प्रस्ताव ओवैसी ने ठुकराया, बोले इन पर यूएपीए क्यों नहीं लगाया ?

Array

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी की कार पर यूपी में फायरिंग के बाद सरकार ने उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी देने की घोषणा की जिसे उन्होंने ठुकरा दिया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

संसद में में बोलते हुए ओवैसी ने कहा, ‘इस नफरत को खत्‍म कीजिए, यह आपकी जिम्‍मेदारी है.’ उन्‍होंने कहा कि सवाल यह है कि इन नौजवानों को किसने भड़काया. हम नफरत का जवाब मोहब्‍बत से देंगे. यूपी की जनता, इन गोलियों का जवाब वोट से देगी.’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्‍होंने कहा, ‘मुझे जेड श्रेणी की सुरक्षा नहीं चाहिए.मैं वर्ष 1995 से राजनीति में हूं. हमें ‘ए’ कैटगरी का शहरी बनाइए. मेरा मानना है कि गरीबों की जान बचानी जरूरी है. जब देश के प्रधानमंत्री से जुड़े मामले में सुरक्षा का उल्‍लंघन का मामला सामने आया था तो मैंने कहा था कि यह गलत हुआ.’ इस नफरत और नफरत की राजनीति को खत्‍म किए जाने की जरूरत है.

एआईएमआईएम प्रमुख ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा था, ‘कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं. चार राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं.’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मैं आपको आगाह कर रहा हूं कि पिछली गलती मत कीजिए। आपको नुकसान होगा, देश को नुकसान होगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कट्टरता वाले लोगों पर ‘विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम’ (यूएपीए) क्यों नहीं लगाया जाता।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here