32 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब व्हाट्सएप्प पर दर्ज हो सकेगी पंजाब में भ्रष्टाचार की शिकायत

Array

अब व्हाट्सएप्प पर दर्ज हो सकेगी, पंजाब के लोग अब WhatsApp के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ऐलान किया है कि 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. सीएम मान ने कहा कि वह ईमानदार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन रिश्वत लेने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

सीएम मान ने कहा, 23 मार्च को शहीद दिवस मैं हेल्पलाइन शुरू करूंगा जो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा. पंजाब में अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो मना न करें, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाकर उस नंबर पर भेज दें. मेरा कार्यालय जांच करेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक वीडियो संदेश में भगवंत मान आगे बोले, 99% लोग ईमानदार हैं जबकि 1% की वजह से सिस्टम बिगड़ता है. मैं ईमानदार ऑफिसर्स के साथ हमेशा खड़ा हूं. हफ्ता वसूली के लिए कोई भी नेता किसी अधिकारी को परेशान नहीं करेगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं, आज भगवंत मान ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य के पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से अपने कर्तव्यों का पालन करने को कहा है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here